हालात

आप और बीजेपी के कुशासन ने दिल्ली के विकास को रोका, लोग कांग्रेस को फिर मौका देने जा रहे हैंः दीपेंद्र हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि दिल्ली के लोग शीला दीक्षित के प्रगतिशील कार्यकाल को याद कर रहे हैं और कांग्रेस को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने आप के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि आप सरकार ने दिल्ली के विकास को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है।

आप और बीजेपी के कुशासन ने दिल्ली के विकास को रोका, लोग कांग्रेस को फिर मौका देने जा रहे हैंः दीपेंद्र हुड्डा
आप और बीजेपी के कुशासन ने दिल्ली के विकास को रोका, लोग कांग्रेस को फिर मौका देने जा रहे हैंः दीपेंद्र हुड्डा फोटोः @DeependerSHooda

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि बीते एक दशक के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के कुशासन ने दिल्ली के विकास को रोक दिया। उन्होंने शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश लूथरा के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि दिल्लीवासी आज भी शीला दीक्षित के विकास को याद करते है और ऐसे में वे कांग्रेस को फिर मौका देने जा रहे हैं।

Published: undefined

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "इस बार, दिल्ली के लोग शीला दीक्षित के प्रगतिशील कार्यकाल को याद कर रहे हैं और कांग्रेस को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं।" उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि आप सरकार ने दिल्ली के विकास को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है।

Published: undefined

हुड्डा ने केंद्र की बीजेपी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बीजेपी के 100 दिनों के शासन में किसानों को कोई राहत नहीं मिली, महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं मिली और मजदूरों को किसी भी सहायता से वंचित रखा गया।" उन्होंने दावा किया कि दिल्ली आप के झूठे वादों और बीजेपी की विफलताओं से पीड़ित है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

  • ,
  • 'कुछ नहीं बदलेगा, भारत को शुल्क देना होगा और हम शुल्क नहीं देंगे', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप

  • ,
  • 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील में PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • ,
  • राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

  • ,
  • दिल्ली NCR में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, तेज हवाओं के चलते AQI में सुधार