हालात

मिजोरम-असम सीमा विवाद: सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां, सीएम बोले- मामला बेहद गंभीर

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों की भी बात सामने आई है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। संघर्ष में असम पुलिस के छह जवानों की मौत के बीच चले इस प्रोपोगंडा के पीछे असम सरकार को बड़ी साजिश की आशंका है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों की भी बात सामने आई है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। संघर्ष में असम पुलिस के छह जवानों की मौत के बीच चले इस प्रोपोगंडा के पीछे असम सरकार को बड़ी साजिश की आशंका है। एक इंटरनल जांच में दिल्ली और अमेरिका से 'शेम ऑन असम' हैशटैग के साथ चले ट्विटर ट्रेंडिंग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए इसके पीछे की साजिश को बेनकाब करने की बात कही है। दरअसल, बीते सोमवार को असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया था। सीमा पर हुए संघर्ष में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई थी। जिसके बाद मामला गरमा गया। इस मामले को गृहमंत्रालय ने भी बेहद गंभीरता से लिया। इस बीच ट्विटर पर 'शेम ऑन असम' नामक हैशटैग ट्रेंड हुआ। सूत्रों के मुताबिक, असम सरकार की इंटरनल जांच जांच में पाया गया कि करीब 2000 फर्जी अकाउंट तैयार कर असम सरकार के खिलाफ भड़काऊ ट्वीट किए गए। इनमें 68 फीसदी से अधिक ट्वीट अमेरिका से किए गए। चौंकाने वाली बात है कि असम सरकार के खिलाफ कोरियन बैंड के फैंस को भी ट्वीट करने के लिए भड़काया गया।

संज्ञान में मामला आने के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने ट्वीट कर कहा, यह गंभीर मामला है। हम इसकी तह तक जाएंगे कि कौन इसके पीछे है? बताया जा रहा है कि असम की छवि धूमिल करने के लिए इंटरनेशनल लेवल से साजिश रची गई। जो दो हजार से अधिक फर्जी ट्विटर हैंडल असम के खिलाफ ट्रेंडिंग में इस्तेमाल हुए, इसमें ज्यादातर बोट्स हैंडल रहे। इनके आईपी एड्रेस को भी चेंज किया गया था। बोट्स स्पेशल सॉफ्टवेयर टूल्स के माध्यम से ऑटोमेटेड ट्वीट किए गए। 68 प्रतिशत से अधिक ट्वीट अमेरिका से आए।

गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा है।हालांकि, पहले कभी इस तरह की हिंसक झड़प की घटना नहीं हुई थी, जिसमें पुलिस के जवान मारे गए हों। असम और मिजोरम का विवाद अब ज्यादा गंभीर हुआ है। बीते दिनों हुए संघर्ष के दौरान असम के 6 सिपाही मारे गए, वहीं झड़प के दौरान 50 से अधिक लोग घायल भी हुए।

असम और मिजोरम की सीमा पर टकराव के कारण दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया है। गृह मंत्रालय पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाकर शांति बरकरार रखने के उपाय कर रहा है। हिंसक टकराव के बाद बराक घाटी में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया था। पिछले साल अक्टूबर में भी असम और मिजोरम के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हुई थी, हालांकि गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप और बाद से दोनों राज्यों के बीच मामला शांत चल रहा था, लेकिन एक बार फिर से स्थिति गंभीर नजर आ रही है।

बता दें कि असम-मिजोरम सीमा विवाद के मसले पर गृहमंत्रालय काफी गंभीर है। बीते बुधवार को मिजोरम के पुलिस महानिदेशक और चीफ सेक्रेटरी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गृहमंत्रालय में गृह सचिव से मीटिंग भी हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा