हालात

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद, तीसरे दिन भी सेना का ऑपरेशन जारी, आतंकियों की है तलाश

राजौरी में गुरुवार शाम को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। जबकि दो जवानों की हालत गंभीर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

जम्मू कश्मीर में राजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में तनाव है। राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बता दें कि पुंछ में गुरुवार शाम को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। जबकि दो जवानों की हालत गंभीर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद सेना ने कुछ स्थानियों को हिरासत में ले लिया है। जहां उनकी पूछताछ जारी है। 

गौरतलब है कि पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में गुरूवार को दोपहर 3:45 बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए। दो घायल हैं। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए हैं। कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके