हालात

'मोदी सरकार को सिर्फ हवा में बात करने की आदत', LPG के दाम बढ़ने पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा, "कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से पहले घरेलू सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी। हमारे नेता राहुल गांधी पहले दिन से कह रहे हैं कि बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है।"

LPG के दाम बढ़ने पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा
LPG के दाम बढ़ने पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा फोटोः IANS

देश में लगातार एलपीजी की कमी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साधा रहा है। विपक्ष ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्या का समाधान करने के बजाय लोगों को गुमराह कर रही है।

'मोदी सरकार को सिर्फ हवा में बात करने की आदत'

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "सरकार बोल रही है न गैस की कमी है न ही पेट्रोल-डीजल की कमी है। अगर सरकार के लोग जनता के बीच में जाए तो उनको पता चले क्या कम है और क्या ज्यादा है। इनको सिर्फ हवा में बात करने की आदत हो गई है, जो देश के लिए सही नहीं है। देश में होटल और पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं, ये सरकार को नहीं दिख रहा है।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में तो लोग कोयला जलाने के लिए अनुमति ले रहे है, इससे बेकार दिन देश में कभी नहीं आया था। इसके बाद भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिससे देश की जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। लोग अब पलायन करने लगे है, देश का हाल बहुत खराब होता जा रहा है।

राम गोपाल यादव ने कहा, "ये सरकार जितने भी बिल लाएगी वो देश की जनता के खिलाफ होंगे। आज तक जितने भी बिल आए, कुछ पूंजीपतियों के पक्ष में और कुछ चुनिंदा लोगों के पक्ष में थे। जनता के लिए एक भी बिल आज तक नहीं आया। आज गृह मंत्री सीएपीएफ रेगुलेशन बिल पर जवाब देंगे।"

आपदा में अवसर ढूंढने वाली सरकार है- राजीव राय

सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में न्यूनतम स्तर पर पेट्रोलियम उत्पाद चला गया था, तो उस समय सरकार मलाई खा गई और एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी। ये तो आपदा में अवसर ढूंढने वाली सरकार है। आपदा आई है, तो इसका इस्तेमाल वे अवसर की तरह करेंगे।"

सरकार को कुछ करना चाहिए- रजनी पाटिल

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा, "कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से पहले घरेलू सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी। हमारे नेता राहुल गांधी पहले दिन से कह रहे हैं कि बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है। हमारे घरों तक ये प्रभाव जाता है। इसके लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।"

प्रमोदी तिवारी का मोदी सरकार पर वार

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "घरेलू दाम तो केवल एक घर को प्रभावित करते हैं, लेकिन ये कमर्शियल दाम पूरे समाज को प्रभावित करते हैं। दिहाड़ी कमाने वाला व्यक्ति, रोज कमाने-खाने वाला व्यक्ति इससे प्रभावित होता है... ठेले लगाने वालों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। अभी इस वर्ष में तीन ही महीने बीते हैं, 9 महीने बाकी हैं। ये सरकार कितनी लूट करेगी?"

राजीव शुक्ला ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "ये बहुत बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इससे सारे छात्रों पर फर्क पड़ेगा। छोटे उद्योगों पर फर्क पड़ेगा। हर सामान महंगा हो जाएगा और जनता को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।" 

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर