हालात

मोदी सरकार के पास महंगाई की मेलोडी पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि विजनलेस एनडीए सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। महंगाई-गरीबी और बेरोजगारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के सबसे पिछड़े और गरीब राज्य बिहार के वित्तीय हालात तो सबसे खराब हैं।

मोदी सरकार के पास महंगाई की मेलोडी पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं: तेजस्वी यादव
मोदी सरकार के पास महंगाई की मेलोडी पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं: तेजस्वी यादव फोटोः IANS

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2013 को प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र सरकार और रुपए के गिरने का कंपटीशन चल रहा है कि कौन कितना गिरेगा? आज रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर पूरे एशिया में सबसे कमजोर मुद्रा बन चुका है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रुपए में लगातार गिरावट का यह आठवां साल है। विगत 12 वर्षों में रुपया अपनी आधी कीमत खो चुका है। देशवासियों को गुमराह करते हुए प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत दुनिया की शीर्ष बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन अमेरिकी डॉलर में प्रति व्यक्ति जीडीपी देखें तो भारत दुनिया में 16वें नंबर पर, बांग्लादेश से भी पीछे है।

Published: undefined

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विजनलेस एनडीए सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। महंगाई-गरीबी और बेरोजगारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के सबसे पिछड़े और गरीब राज्य बिहार के वित्तीय हालात तो सबसे खराब हैं।

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने कहा कि एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज और पढ़ाई-दवाई-सिंचाई समेत सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। राशन, तेल, दाल, दूध, और रोजमर्रा की जरूरत के सामान आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है। खानपान से लेकर यातायात तक हर चीज महंगी हो गई है, लेकिन एनडीए की कथित डबल-इंजन सरकार के पास महंगाई पर लगाम लगाने का कोई ठोस रोडमैप नहीं है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि देश के प्रधान और डबल इंजन सरकार के पास महंगाई की इस मेलोडी पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं है। डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई ट्रबलिंग रेट पर कई गुना बढ़ रही है। बिहार में शासन का संचालन ऐसे हो रहा है मानो लगता है यहां किसी सरकार का कोई अस्तित्व है ही नहीं। एनडीए सरकार को आम जनता की जरा भी फिक्र नहीं है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined