हालात

9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बनी मोदी सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे ने बढ़ती बेरोजगारी पर कसा तंज

खड़गे ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि देश में बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है और 20 से 24 आयु वर्ग के 63 प्रतिशत भारतीय बेरोजगार हैं। इसमें कहा गया है कि सीएमआईई के अनुसार, इस साल अप्रैल में बेरोजगारी दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर रही।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बढ़ती बेरोजगारी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बनी है
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बढ़ती बेरोजगारी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बनी है फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर करारा तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के राज में भारत रोजगार छीनने में 'विश्वगुरु' बन गया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि बीते 9 साल में केंद्र की मोदी सरकार करोड़ों युवाओं का रोजगार छीनने में 'विश्वगुरु' बन गई है।

खड़गे ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में युवाओं को रोजगार प्रदान करने में सरकार की विफलता को उजागर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इसमें पूछा गया है कि क्या सरकार ने देश के 18 करोड़ युवाओं को नौकरी दी?

वीडियो में यह भी कहा गया है कि केवल 40 प्रतिशत युवा नौकरी की तलाश में हैं, जबकि 60 प्रतिशत युवा दूसरों की आय पर निर्भर हैं। देश में बेरोजगारी की दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है और 20 से 24 आयु वर्ग के 63 प्रतिशत भारतीय बेरोजगार हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि सीएमआईई के सर्वेक्षण के अनुसार, इस साल अप्रैल में बेरोजगारी दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अपने वीडियो में आरोप लगाया कि पिछले 9 वर्षों में बेरोजगारी दोगुनी हो गई है और नौकरियां छीनने में भारत 'विश्वगुरु' बन गया है। देश पिछले नौ सालों से भुगत रहा है। इससे पहले दिन में कांग्रेस ने पिछले 9 सालों में मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए '9 साल, 9 सवाल' शीर्षक से एक पुस्तिका भी लॉन्च की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नौ सवाल पूछे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 May 2023, 5:37 PM IST

  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाक का बड़ा कदम, ईरानी विदेश मंत्री को बुलावा और होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के निकट सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकले, पूछताछ के बाद मिली बेल

  • ,
  • राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस

  • ,
  • चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

  • ,
  • पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया: राहुल गांधी