हालात

किसानों के आगे झुकी मोदी सरकार, दिल्ली में प्रवेश की मिली इजाजत, निरंकारी ग्राउंड में होगा प्रदर्शन

आज सुबह से ही आंदोलनकारी किसान दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पहुंच गए, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। सिंघू और टिकरी सीमा से किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार के साथ आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम लग गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पिछले दो दिनों से पंजाब-हरियाणा सीमा से लेकर हरियाणा-दिल्ली सीमा पर जारी संघर्ष के बाद आखिरकार केंद्र की मोदी सरकार किसानों के आगे झुक गई है। दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की संख्या में डटे किसानों से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश देते हुए बुराड़ी के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दे दी है।

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आए किसान संगठनों के नेताओं के साथ वार्ता के बाद तय हुआ कि बॉर्डर से सभी किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान में ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस के पीआरओ ईश सिंघल कहा, “किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद, प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली के अंदर बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। दिल्ली पुलिस उनसे शांति बनाए रखने की अपील करती है। दिल्ली पुलिस हरियाणा की सीमाओं से प्रदर्शनकारी किसानों को बुरारी ले जाने के लिए उचित व्यवस्था करेगी।

इससे पहले आज सुबह दिल्ली-हरियाणा सीमा पर आंदोलनकारी किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की। सिंघू और टिकरी सीमाओं से किसानों को खदेड़ने के लिए उन पर पानी की बौछारें की गई और आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। इसके बावजूद किसान सीमा से टस से मस नहीं हुए। विरोध के चलते सिंघू सीमा, टिकरी सीमा और दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम लग गया।

गौरतलब है कि छह राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और केरल समेत कई राज्यों के करीब 500 किसान संगठन केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को निरस्त करे और एमएसपी की गारंटी दे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?