हालात

मोदी सरकार बढ़ा सकती है ओबीसी क्रीमीलेयर की सीमा, लागू हुआ तो कई लोग हो जाएंगे आरक्षण से बाहर

मोदी सरकार के सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने एक विशेषज्ञ समिति के सुझावों पर ओबीसी क्रीमी लेयर की गणना में वेतन को भी जोड़ने की सिफारिश की है। ऐसा होने पर ओबीसी वर्ग की एक बड़ी तादाद को सरकारी नौकरी और शिक्षा में मिलने वाले आरक्षण पर असर पड़ेगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

आरक्षण को लेकर बढ़ी खबर है। केंद्र की बीजेपी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) क्रीमी लेयर की मौजूदा आय सीमा में बदलाव करने पर विचार कर रही है। खबरों के मुताबिक मोदी सरकार ओबीसी क्रीमी लेयर की मौजूदा आय सीमा को सालाना 8 लाख से बढ़ाकर 11 लाख करने पर विचार कर रही है। अगर सरकार यह कदम उठा लेती है तो नए नियम की वजह से बड़ी संख्या में ओबीसी समुदाय के लोग आरक्षण कालाभ लेने से वंचित हो जाएंगे।

Published: undefined

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार मोदी सरकार के सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने इस विषय पर एक विशेषज्ञ समिति के सुझावों पर ओबीसी क्रीमी लेयर की गणना में वेतन के समावेश की सिफारिश की है। सिफारिश में कहा गया है कि वेतन को कुल आय का ही हिस्सा माना जाना चाहिए। ऐसा होने पर ओबीसी वर्ग के एक बड़ी तादाद को सरकारी नौकरी और शिक्षा में मिलने वाले आरक्षण पर असर पड़ेगा।

Published: undefined

इसका सीधा असर ये है कि अगर मोदी सरकार इस सिफारिश पर अमल करती है तो नए नियम के तहत कई लोग आरक्षण के दायरे से बाहर हो जाएंगे। फिलहाल ये मोदी सरकार को हाथ में है कि वह इन सिफारिशों को मंजूर करती है या नहीं। बता दें कि पिछले सप्ताह सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्रियों के एक समूह को ओबीसी क्रीमी लेयर को परिभाषित करने और आठ लाख रुपये की सालाना आय की सीमा में संशोधन करने की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल ये मुद्दा अभी विचाराधीन है।

Published: undefined

गौरतलब है कि क्रीमी लेयर शब्दावली का उपयोग ओबीसी वर्ग की जातियों के उन लोगों के लिए होता है, जो आर्तिक रूप से ज्यादा समृद्ध और शिक्षित और सक्षम हैं। वर्तमान में 8 लाख सालाना या उससे ज्यादा आय वाले ओबीसी वर्ग के व्यक्ति को ‘क्रीमी लेयर’ में रखा गया है। क्रीम लेयर के निर्धारण के लिए तय नियमों के अनुसार वेतन और खेती से होने वाली आय को कुल आय के दायरे से बाहर रखा गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • बाल-बाल बचे केशव मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, केबिन में भरा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना', कांग्रेस का PM मोदी पर तंज

  • ,
  • 'BJP महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के नाम पर करती है पाखंड', कमलनाथ ने आंकड़ों के जरिए एमपी सरकार का घेरा

  • ,
  • 'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा