हालात

अब आधे देश में भी लोकप्रिय नहीं रह गए हैं मोदी, लोकप्रियता में एक तिहाई की गिरावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है। बीते दो साल में मोदीकी लोकप्रियता में करीब 33 फीसदी की कमी आई है। इंडिया टुडे के सर्वे में शुक्रवार को यह बात सामने आई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बेरोजगारी, नौकरियों की कमी, कृषि अर्थव्यवस्था की बदतर स्थिति और किसानों के गुस्से के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में जबरदस्त गिरावट आई है। इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता 46 फीसदी पर पहुंच गई है, जबकि 2017 के जनवरी में उनकी लोकप्रियता 65 फीसदी थी।

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि मोदी अब देश के 50 फीसदी लोगों से भी कम के बीच लोकप्रिय रह गए हैं। हालांकि लोकप्रियता के चार्ट में वे अब भी शीर्ष पर हैं। मोदी को लेकर बेरोजगारी के कारण युवाओं और कृषि संकट के कारण देश के किसानों में जबरदस्त गुस्सा है। साथ ही सर्वे बताते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने वाला है।

इंडिया टुडे ने 20 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच जो सर्वे किया है उसके मुताबिक उनकी लोकप्रियता तेजी से नीचे आई है। नवंबर 2016 में नोटबंदी का ऐलान होने के बाद जनवरी 2017 में किए गए सर्वे में मोदी की लोकप्रियता 65 फीसदी पर थी।

सर्वे बताता है कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती देने वाले राहुल गांधी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। राहुल गांधी की लोकप्रियता में तीन गुना से ज्यादा उछाल आया है। उनकी लोकप्रियता पहले 10 फीसदी थी जो अब बढ़कर 34 फीसदी हो गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ओमान के पास एक और भारतीय जहाज 'जलवीर' पर हमला, 3 दिन में तीसरा अटैक, 20 नाविक से ज्यादा थे सवार

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

  • ,
  • बिहार: जमुई में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

  • ,
  • फीफा विश्व कप 2026: मेसी, रोनाल्डो, नेमार, लुका और मूलर, इन 5 दिग्गजों के करिश्मे को देखने का आखिरी मौका