हालात

राजस्थान में 1 करोड़ से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका, ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बना

राजस्थान देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसने सोमवार दोपहर तक एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया है। राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राज्य के चिकित्सा कर्मियों को एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए बधाई दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजस्थान देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसने सोमवार दोपहर तक एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया है। राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राज्य के चिकित्सा कर्मियों को एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए बधाई दी।

उन्होंने राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में टीकाकरण कराने की भी अपील की। डॉ. शर्मा ने कहा कि रविवार तक, 99,83,418 लोगों को टीका लगाया गया था। सोमवार सुबह यह आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण 1 अप्रैल से शुरू किया गया है।

पिछले चार दिनों से हर दिन औसतन 4.70 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को कुल 5.44 लाख टीके लगाए गए, 6 अप्रैल को 4.84 लाख टीके लगाए गए, 7 अप्रैल को 5.81 लाख टीके लगाए गए, 8 अप्रैल को 4.65 लाख टीके लगाए गए, 4.21 लाख लोगों को 9 अप्रैल को टीका लगाया गया, 10 अप्रैल को 2.96 लाख, 11 अप्रैल को 1.11 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल तक केंद्र से कुल 1,11, 40,860 करोड़ वैक्सीन की खुराक प्राप्त की जा चुकी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 299 अंक उछला और इस रविवार खुलेंगे बैंक, जानें क्यों?

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव ठाकरे

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

  • ,
  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग