हालात

दिल्ली में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल में बम की धमकी की सूचना क्रमश: सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर और 7 बजकर 42 मिनट पर मिली।

दिल्ली में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी।
दिल्ली में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी। फोटो: सोशल मीडिया

देश की राजधानी में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। धमकी के बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया।

Published: undefined

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल में बम की धमकी की सूचना क्रमश: सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर और 7 बजकर 42 मिनट पर मिली।

बम की सूचना के बाद पुलिस टीम, अग्निशमनकर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल पहुंचे और पूरे स्कूल परिसर की तलाशी शुरू कर दी।

Published: undefined

दो दिन पहले यानी 18 अगस्त को शहर के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी निकलीं थी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined