हालात

महंगाई की एक और मार, प्याज और पेट्रोल के बाद 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दूध के दाम

आम जनता को महंगाई की मार से थोड़ी भी राहत नहीं मिल रही है। प्याज और दूसरी चीजों के बाद अब दूध के दामों में भी इजाफा हो गया है। अमूल और मदर डेयरी दोनों ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। अमूल ने अमूल गोल्ड और अमूल ताजा के दाम में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आम जनता को महंगाई की मार से थोड़ी भी राहत नहीं मिल रही है। प्याज और दूसरी चीजों के बाद अब दूध के दामों में भी इजाफा हो गया है। अमूल और मदर डेयरी दोनों ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

अमूल ने अमूल गोल्ड और अमूल ताजा के दाम में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। गुजरात, मुंबई, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में रविवार से बढ़े हुए दाम लागू होंगे। वहीं मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में 3 रुपये प्रति लीटर तक दूध के दाम में बढ़ोतरी की है।

मदर डेरी का बुल्क मिल्डेड मिल्क(टोकेन मिल्क) जो पहले 40 रुपये प्रति लीटर था, वहीं अब बढ़कर 42 बढ़ गया है। फुल क्रीम मिल्क पहले 53 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध था, वहीं अब 3 रुपये बढ़कर 55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

फुल क्रीम प्रीमियम मिल्क आधा लीटर पहले 29 रुपये में मिलता था, अब दाम बढ़कर 30 रुपये कर दिया गया है। टोन्ड मिल्क के दाम पहले 42 रुपये लीटर पर उपलब्ध था, वहीं अब बढ़कर 45 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

डबल टोन्ड मिल्क एक लीटर पहले 36 रुपये में उपलब्ध था, अब 39 रुपये पर मिलेगा। गाय के दूध के दाम 44 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। आधा लीटर सुपर टी मिल्क पहले 24 रुपये पर उपलब्ध था, वहीं अब दाम बढ़कर 25 रुपये हो गए हैं।

स्टैंडर्ड मिल्क पहले 47 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल जाता था, नई दरों के हिसाब से अब इसके लिए 49 रुपये देने होंगे। अमूल दूध के बढ़े हुए दाम रविवार से लागू किए जाएंगे। अमूल गोल्ड और अमूल ताजा के दाम बढ़ाए गए हैं। गुजरात, मुंबई और पश्चिम बंगाल में बढ़े दाम रविवार से लागू होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट