हालात

मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति से लिया अवार्ड

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें अभिनेत्री रविना टंडन और आरआरआर फिल्म के संगीत कंपोजर एमएम किरावानी को पद्मश्री से और सुधा मुर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

फोटोः @yadavakhilesh
फोटोः @yadavakhilesh 

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी तरफ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार ग्रहण किया। मुलायम सिंह यादव का उम्र संबंधी बीमारी के कारण पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।

पिता की तरफ से सम्मान ग्रहण करने के लिए अखिलेश यादव बुधवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव का पिछले साल स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और नौ बार विधायक रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र में देश के रक्षा मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी भी संभाली।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के अलावा कई गणमान्य हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, मणिपुर के थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबबर्मा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा अभिनेत्री रविना टंडन और आरआरआर फिल्म के संगीत कंपोजर एमएम किरावानी को पद्मश्री से सम्म्नित किया गया। सुधा मुर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

बता दें कि पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसमें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण नाम से तीन पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल गणतंत्री दिवस के मौके पर सरकार ने विभिन्न क्षेत्र की कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान किया था। इनमें 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 लोगों को पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए 91 हस्तियों के नाम शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार