हालात

मुंबई: BMC के स्कूलों को NGO को सौंपने का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रदर्शन कर रहे नेताओं पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी गरीब बच्चों की शिक्षा छीनकर मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों को एनजीओ के हाथों में सौंप रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मुंबई में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे। इसी दौरान, पुलिस ने वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी गरीब बच्चों की शिक्षा छीनकर मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों को एनजीओ के हाथों में सौंप रही है। हिरासत में लिए जाने से पहले सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 100 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए इन स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित की गई थी, लेकिन अब बीजेपी इसे खत्म करना चाहती है।

वर्षा गायकवाड़ ने सवाल करते हुए कहा, "स्कूल में लगभग 1200 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सरकार ने 100 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद इसको अचानक निजी हाथों में सौंपने का काम क्यों किया है? जब मुंबई महानगर पालिका ने पूरा खर्चा उठाया है तो वह इस स्कूल को क्यों नहीं चला रही है, क्यों इसे दूसरों को सौंपा जा रहा है?"

उन्होंने आगे कहा कि महानगर पालिका के पैसों से बनाए गए स्कूल वही चलाए, इसलिए हम यहां आए हैं। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम यहां सरकार के मंत्री से मिलने आए, हमारी आवाज को सुना जाना चाहिए।

इस दौरान, कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार स्कूलों को बेचने का काम कर रही है। हम इसका विरोध करते हैं। महानगर पालिका के एक भी स्कूल को निजी हाथों में सौंपने नहीं देंगे। गरीब के बच्चे अच्छे से पढ़ें, यही सोच है और इसके लिए अगर गिरफ्तार किया जाता है तो हम तैयार हैं। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी

  • ,
  • RML हेल्थ बुलेटिन: CJP प्रदर्शन में घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया