हालात

शिवराज के काफिले में गाय के घुसने पर हटाए गए उज्जैन के निगमायुक्त! कांग्रेस ने अचानक तबादले पर लगाया आरोप

पीएम मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने वाले हैं। तैयारियां का जायजा लेने बुधवार को सीएम शिवराज चौहान उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान शिकायतें मिलने पर निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को हटा दिया गया और उनकी जगह संदीप सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश में धार्मिक नगरी उज्जैन में 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले अचानक नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को हटाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि गुप्ता को इसलिए हटाया गया क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिले में एक गाय घुस गई थी। वहीं, बीजेपी तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बता रही है।

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आने वाले हैं और यहां महाकाल लोक का लोकार्पण करने वाले हैं।आयोजन से पहले तैयारियां जोरों पर हैं और इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे थे। यहां वे बाबा महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए।

उज्जैन में कुछ शिकायत मिलने के बाद वहां के निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को हटा दिया गया और उनकी जगह जिम्मेदारी संदीप सोनी को सौंपी गई है। इस बदलाव पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उज्जैन प्रवास के दौरान काफिले में घुसी गाय, आक्रोशित मुख्यमंत्री ने निगमायुक्त को हटाया, अच्छा हुआ सांड नहीं घुसा?

हालांकि, राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है और यह आम प्रक्रिया है। वहीं बीजेपी भी इसे प्रशासनिक व्यवस्था के तबत हुआ तबादला बता रही है। हालांकि, कांग्रेस के इस ताजा आरोप पर निगमायुक्त के तबादले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़े सांस-संक्रमण के मरीज, डॉक्टर बोले- रोज 25-40 सिगरेट पीने जितना जहरीला है AQI

  • ,
  • आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा की फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों दम घुटने से मौत, एप्पल ने शुरू की जांच

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहे सरकारी कर्मचारी, तो अपने आप होंगे सस्पेंड!

  • ,
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और IED से हमले, 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' ने किए बड़े दावे

  • ,
  • कांग्रेस ने सियांग बांध परियोजना पर रीजीजू की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए, स्थानीय आदि समुदाय की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप