
देश में गौ-हत्या रोकने के नाम पर गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश में पिलखुआ के बछेड़ा खुर्द गांव में सामने आया है। जहां गौ-हत्या के शक में कुछ लोगों ने कासिम नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं कासिम का साथी इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कासिम के खेत में गाय और उसका बछड़ा घुस गया थ। कासिम अपने खेत से गाय और उसके बछड़े को भगा रहे थे। इसी दौरान किसी ने गांव में गौ-हत्या की खबर फैला दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कासिम और उनके साथी की बुरी तरह से पिटाई की। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कासिम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Published: 19 Jun 2018, 9:16 AM IST
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published: 19 Jun 2018, 9:16 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Jun 2018, 9:16 AM IST