हालात

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: फरार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की संपत्ति कुर्क, अभी तक हैं फरार 

आर्म्स एक्ट मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आवास पर ढोल-बाजे के साथ पहुंची पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया और अब उनकी संपत्ति की कुर्की जब्ती की है। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: फरार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की संपत्ति कुर्क

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की संपत्ति को पुलिस ने जब्त की है। बेगुसराय में मंजू वर्मा के घर पर बड़ी संंख्या पुलिस पहुंची है और संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की। बेगूसराय स्थित मंझौल कोर्ट ने धारा 82 और 83 के तहत पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

इससे पहले मंजू वर्मा की संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस लगाया गया। कोर्ट से कुर्की-जब्ती का आदेश मिलने के बाद शनिवार को उनके आवास पर इश्तेहार चिपकाने के लिए पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची।

इससे पहले शुक्रवार को बिहार पुलिस के एडीजी एसके सिंघल ने कहा था कि अगर मंजू वर्मा जल्द आत्मसमर्पण नहीं करती हैं तो बिहार पुलिस उनकी संपत्ति जब्त करेगी। एडीजी का ये बयान उस वक्त आया जब मंजू की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट बिहार पुलिस को फटकार लगा चुकी है। कोर्ट काफी पहले मंजू वर्मा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है।

पिछले दिनों बिहार पुलिस द्वारा मंत्री को अब तक गिरफ्तार न किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई थी। जस्टिस मदन बी लोकुर ने कहा था, “बहुत खूब। कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा फरार हैं, बहुत खूब। यह कैसे हुआ कि मंत्री फरार है और किसी को नहीं पता कि वह कहां है। मुद्दे की गंभीरता का अहसास करें कि मंत्री मिल नहीं रही है। यह बहुत हुआ।” सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा था, 'हम आश्चर्यचकित हैं कि एक महीने से भी अधिक समय हो गया और पुलिस पूर्व मंत्री के बारे में पता नहीं लगा पाई।” सुप्रीम कोर्ट में 27 नवंबर को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।

बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड सामने आने के बाद इस्तीफा देने वाली पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा फरार है। मंजू वर्मा के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला था और आर्म्स एक्ट मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। तीन माह से पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रही हैं। पुलिस लगातार मंजू वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए छापे मार रही है। उनके कई रिश्तेदारों के घर की तलाशी ली जा चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी