हालात

मुजफ्फरपुर कांड: सीबीआई और सीएफएसएल की टीम पहुंची बालिका गृह, सील बंद कमरों की ली गई तलाशी 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बालिकाओं के साथ यौन शोषण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने सीएफएसएल के अधिकारियों के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह की तलाशी ली।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मुजफ्फरपुर में सीबीआई और सीएफएसएल की टीम पहुंची बालिका गृह

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने सेंट्रल फॉरेसिंक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) के अधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह की तलाशी ली, जहां 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ था। मामले की जांच में तेजी लाने के लिए सीएफएसएल की टीम ने सबूत एकत्र किए।

जिला पुलिस एक अधिकारी ने कहा कि मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से पूछताछ करने के लिए उसे रिमांड पर लिए जाने का आवेदन करने से पहले टीम ने सीलबंद कमरे खोले और तलाशी ली।

अधिकारी ने कहा, “टीमों ने सील किए गए कमरे खोले और सबूत इकट्ठा करने के लिए तलाशी ली। टीमों द्वारा की गई सभी जांच गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए वीडियोग्राफी की गई।” ब्रजेश ठाकुर को 9 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार करने के बाद बालिका गृह को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था।

बालिका गृह के अंदर और बाहर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है क्योंकि टीमों द्वारा जांच का काम कई घंटों तक किए जाने की संभावना है। ब्रजेश ठाकुर ने मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार में केवल 5 दिन बिताए हैं। इस मामले में उसे 2 जून को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा, “वह स्वास्थ्य आधार पर जेल के मेडिकल वार्ड में रह रहा है और कैदियों के वार्ड में रहने से बचने में कामयाब रहा।” पटना हाई कोर्ट इस मामले में चल रही सीबीआई जांच पर नजर बनाए हुए है।

दूसरी ओर सीबीआई मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के बेटे राहुल आनंद से पूछताछ की।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ )

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी