हालात

बिहार: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी के आदेश

बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो चुकी है। आने वाले वक्त में मंजू वर्मा और उनके पति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बिहार पुलिस दोनों से पूछताछ की तैयारी में है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी के आदेश  

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में बेगूसराय के एसपी ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। उनके घर सीबीआई की छापेमारी के दौरान पिछले महीने 50 से ज्यादा अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

चंद्रशेखर वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो चुकी है। आने वाले वक्त में मंजू वर्मा और उनके पति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बिहार पुलिस मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के साथ पूछताछ भी करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में कई बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। इस मामले में बालिका गृह के मालिक ब्रजेश ठाकुर की संलिप्तता पाई गई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ न सिर्फ अच्छे सम्बंधों की पुष्टि हुई थी, बल्कि यह बात भी सामने आई थी कि चेंद्रशेखर मुजफ्फरपुर बालिक गृह में जाते रहते भी थे। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की जंच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी