हालात

मुजफ्फरपुर: बालिका गृह कांड में आरोपियों पर कसा शिकंजा, सीबीआई रिमांड में अधिकारी समेत 4 आरोपी

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में गिरफ्तार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की तत्कालीन सहायक निदेशक रोजी रानी समेत चार आरोपितों को सीबीआई ने रिमांड पर ले लिया है। सीबीआई की टीम चारों से तीन दिनों तक पूछताछ करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में आरोपियों पर कंसा शिकंजा, सीबीआई रिमांड में अधिकारी समेत 4 आरोपी

मुजफ्फरपुर के आश्रयगृह यौन उत्पीड़न मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को राज्य समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रोजी रानी सहित 4 लोगों को 24 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। विशेष पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) न्यायाधीश आरपी तिवारी ने यह आदेश दिया।

खबरों के मुताबिक, जेल जाने के समय रोजी रानी आक्रोशित हो गयी। वह कहने लगी कि अगर उसका मुंह खुल गया, तो बड़े-बड़े लोग फंस जायेंगे। इससे पहले रोजी रानी, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी भवानी सिंह मार्ग निवासी गुड्डू कुमार, मनियारी थाना के छितरौली गांव निवासी विजय कुमार तिवारी, सकरा फरीदपुर निवासी संतोष कुमार की स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल में की गयी।

अधिकारी रोजी रानी को अगस्त महीने में सेवा संकल्प एवं विकास समिति एनजीओ के निरीक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

बता दें कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफसोशल साइंसेज (टिस)ने सोशल ऑडिट में बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह समेत कई शेल्टर होम्स में यौन शोषण और गड़बड़ियों का खुलासा किया था।राज्य सरकार ने देर से पुलिस जांच के आदेश दिए और ब्रजेश ठाकुर समेत दस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई और पटना हाईकोर्ट ने इसकी निगरानी करनी शुरु की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Sep 2018, 11:03 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?