हालात

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: तेजस्वी का नीतीश के नाम खुला खत, कहा, खेलने की उम्र में बेटियां खुद खिलौना बन गईं

मुजफ्फरपुर की घटना से आहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला खत लिखा है और उनसे इस्तीफे की मांग की है। सीएम की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि खेलने की उम्र में बेटियां खुद खिलौना बन गईं, ऐसी घटना पर कोई चुप कैसे रह सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार के नाम खुला खत

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर बिहार में मचा सियासी घमासान को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने वाले हैं। धरने से पहले तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार के नाम खुला पत्र लिख उनपर निशाना साधा है।

तेजस्वी ने पत्र में लिखा है, “महीनों की रहस्यमयी चुप्पी देखकर मैं यह खुला पत्र लिखने को विवश हुआ हूं। यह विशुद्ध रूप से गैर-राजनीतिक पत्र है। बच्चियों के साथ हुई अमानवीय घटना से मैं सो नहीं पाया हूं। आप कैसे चुप रह सकते हैं। यह आपसे बेहतर कौन जानता होगा?”

तेजस्वी यादव ने पत्र में आगे लिखा है, “मैं दुखी हूं क्योंकि जिनकी खिलौने से खेलने की उम्र थी वे खिलौना बन गईं। वो अनाथ मासूम लड़कियां किसी का वोटबैंक नहीं हैं इसलिए हमें क्या लेना-देना? उनसे हमारा कोई रिश्ता थोड़े ना था, वे लुटती रहीं, पिटती रहीं, शर्मशार होती रहीं, बेइज्जत होती रहीं, कराहती रहीं, चीखती रहीं, मरती रहीं और सरकार गहरी नींद में सोती रही।”

उन्होंने राज्य सरकार पर संरक्षण देने का भी आरोप लगाते हुए लिखा, “आपकी सरकार के संरक्षण उनका ऐसा शोषण हुआ जिसे सोचकर रूह कांप जाती है। क्या यही सुशासन है जहां, पुलिस ने आंखे मूंद ली थी। यह समाज और सरकार का सबसे घिनौना, सबसे गंदा चेहरा है।”

तेजस्वी ने कहा कि बालिका गृह ब्रजेश ठाकुर का नहीं, बल्कि सरकार का था, क्योंकि समाज कल्याण विभाग से संचालित हो रहा था। निजी संस्था की रिपोर्ट मिलने के 55 दिन बाद तक किसी ने सुध नहीं ली। उल्टे जिस दिन संस्था पर एफआइआर हुई, उसी दिन राज्य सरकार की ओर से उसे एक और टेंडर दे दिया गया।

हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने सीबीआइ जांच पर संतोष जाहिर किया और कहा कि देर से ही सही, लेकिन बेटियों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?