हालात

विधानसभा चुनाव: पायलट बोले- एमवीए एकजुट है, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर फैसला एक दिन में कर लेंगे

सचिन पायलट ने कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए की जीत को लेकर वह आश्वस्त हैं और बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला करने में गठबंधन के घटक दलों को देर नहीं लगेगी।

फोटो - विपिन
फोटो - विपिन 

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) की जीत को लेकर वह आश्वस्त हैं और बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला करने में गठबंधन के घटक दलों को देर नहीं लगेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘किसे कौन सा पद दिया जाए’’, इसके फैसले में भी एक दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा।

पायलट को पार्टी ने मराठवाड़ा क्षेत्र का प्रभार दिया था और उन्होंने महाराष्ट्र, झारखंड और उपचुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार किया था। कांग्रेस के नेता ने चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) के उन संकेतों को खारिज कर दिया कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलेगा।

नतीजों से एक दिन पहले दिए साक्षात्कार में पायलट ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे बीजेपी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को ‘हकीकत से रूबरू’ कराएंगे।

हरियाणा में हार के बाद हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं के बारे में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हरियाणा एक झटका था और बहुत ही आश्चर्यजनक था, लेकिन महाराष्ट्र और झारखंड की एक ‘‘अलग कहानी’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मतदाताओं में महाराष्ट्र में बदलाव की स्पष्ट इच्छा है क्योंकि जो ‘डबल इंजन’ की सरकार चल रही थी, वह मतदाताओं की किसी भी उम्मीद पर खरी नहीं उतर रही थी।’’

पायलट ने कहा, ‘‘हमने जिस तरह का अभियान चलाया, जिस तरह की गारंटी का वादा किया, हमारे गठबंधन सहयोगी, उम्मीदवारों का चयन, हमारे बयान सकारात्मक रहे और उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसलिए मुझे लगता है कि हम महाराष्ट्र में सरकार बदलते देखेंगे।’’

पायलट ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कुल 55 जनसभाएं कीं, जिनमें से दो दर्जन से अधिक अकेले महाराष्ट्र में थीं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में एक मौजूदा मुख्यमंत्री को कुछ आधारों पर जेल में डाल दिया गया और आखिरकार उच्चतम न्यायालय से उन्हें राहत मिल गई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस तरह का दुरुपयोग राज्य के मतदाताओं को रास नहीं आया है।

पायलट ने कहा, ‘‘झारखंड में बीजेपी के पास कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं है। मुझे लगता है कि दोनों राज्यों में विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल सरकार बनाने की अच्छी स्थिति में हैं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार