हालात

SIR के बाद खास समुदायों के लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय में उनके दखल के बाद, निर्णय के लिए विचाराधीन लगभग 60 लाख मामलों में से लगभग 32 लाख नाम सूचियों में बहाल कर दिए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद कुछ खास समुदायों के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।

Published: undefined

नदिया जिले के चकदाहा में एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी रहेगी जिनके नाम एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मतदाता सूचियों से हटा दिए गए थे।

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल में लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए गए हैं।

Published: undefined

बनर्जी ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय में उनके दखल के बाद, निर्णय के लिए विचाराधीन लगभग 60 लाख मामलों में से लगभग 32 लाख नाम सूचियों में बहाल कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘खास समुदायों को निशाना बनाकर आधिकारिक रिकॉर्ड से नाम हटाए जा रहे थे।’’

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे और मतगणना 4 मई को होगी।

Published: undefined