हालात

नवजीवन बुलेटिन: भारतीय गेंदबाजों के सामने अफ्रीकी टीम की पहली पारी 162 पर ढेर और कमलेश हत्याकांड में ईनाम घोषित

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में मात्र 162 रन पर सिमट गई है। जिसके बाद टीम इंडिया को पहली पारी में 335 रन की बढ़त हासिल हुई है। इसी के साथ देखिए 4 बड़ी खबरें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। दोनों राज्यों की कुल 300 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में प्रत्याशियों और हरियाणा में कुल 4406 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। दोनों ही राज्यों में मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों के उपचुनाव में मतदान जारी है। इसी क्रम में रामपुर सदर पर उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान के घर के पास फर्जी बूथ एजेंट पकड़े गए है। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो आरोपियों पर यूपी पुलिस ने इनाम घोषित किया है। यूपी पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर 2.5 लाख का इनाम है। वहीं यूपी पुलिस डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हत्याकांड के दोनों आरोपियों असफाक और मोइनुद्दीन पठान को पकड़ने वाले को ये राशि दी जाएगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में मात्र 162 रन पर सिमट गई है। जिसके बाद टीम इंडिया को पहली पारी में 335 रन की बढ़त हासिल हुई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़