
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गोवा विधानसभा चुनाव में ईवीएम में हेरफेर की आशंका जताई है। एनसीपी के प्रदेश महासचिव संजय बर्दे ने मंगलवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में ईवीएम को सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए और धांधली की किसी भी संभावना को रोकने के लिए आस पास मोबाइल टावर नहीं होने चाहिए।
Published: undefined
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय बर्दे ने यह भी कहा कि बहुराज्यीय चुनाव के अंतिम चरण के दौरान गोवा में मतदान होना चाहिए। एनसीपी नेता ने आरोप लगाया कि मतगणना मोबाइल टावरों के आसपास नहीं होनी चाहिए। यह अन्य किसी भी स्थान पर की जानी चाहिए, जहां कोई मोबाइल टावर ना हो।
Published: undefined
संजय बर्दे ने यह भी कहा कि गोवा में विधानसभा चुनाव साल 2022 में होने वाले राज्यों के चुनाव में अंतिम चरण में होने चाहिए, जिसमें गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में गोवा शुरूआती चरण में मतदान के लिए जाने वाले राज्यों में से एक था, लेकिन वोटों की गिनती उत्तर प्रदेश में चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद ही हुई थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined