हालात

NCP नेता नवाब मलिक को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर दी राहत

प्रवर्तन निदेशालय ने मलिक को फरवरी 2022 में अंडरवर्ल्ड संबंधों के साथ संपत्ति के सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। आज ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए उनकी याचिका का विरोध नहीं किया।

सुप्रीम कोर्ट ने NCP नेता नवाब मलिक को अंतरिम जमानत दी
सुप्रीम कोर्ट ने NCP नेता नवाब मलिक को अंतरिम जमानत दी  फोटोः IANS

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2022 से जेल में बंद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को आज बड़ी राहत देते हुए मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दे दी। मलिक गुर्दे और अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि नवाब मलिक का गुर्दे और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा है, इसलिए स्वास्थ्य के आधार पर दो महीने के लिए अंतरिम राहत दी जा रही है। पीठ ने अपने आदेश में कहा, "हम केवल मेडिकल ग्राउंड पर ही आदेश पारित कर रहे हैं और कुछ नहीं।"

प्रवर्तन निदेशालय ने मलिक को फरवरी 2022 में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए उनकी याचिका का विरोध नहीं किया। मलिक को ईडी ने अंडरवर्ल्ड संबंधों के साथ संपत्ति के सौदे से जुड़े कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत