हालात

दिल्ली: पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला गिरफ्तार, पति रोहित की हत्या का आरोप

रोहित शेखर तिवारी की मौत की जांच कर रही पुलिस ने घर वालों पर हत्या का शक जताया था। रोहित की मां ने भी पुलिस की पूछताछ में कहा था कि कुछ दिनों से रोहित और अपूर्वा के बीच झगड़े हो रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपूर्वा शुक्ला को पति रोहित शेखर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रोहित शेखर की मौत के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि रोहित शेखर की हत्या की गई थी। पुलिस ने कहा था कि ऐसा लगता है कि रोहित शेखर के मुंह पर तकिया रखकर उन्हें मौत के घाठ उतार दिया गया था।

अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस का बयान आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि है कि अपूर्वा शुक्ला शादी से खुश नहीं थी।

रोहित शेखर की मौत की जांच कर रही पुलिस ने घर वालों पर हत्या का शक जताया था। रोहित की मां ने भी पुलिस की पूछताछ में कहा था कि कुछ दिनों से रोहित और अपूर्वा शुक्ला के बीच झगड़े हो रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, दिल्ल की क्राइम ब्रांच पुलिस को रोहित शेखर की मौत से जुड़े कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।

16 अप्रैल, 2019 को रोहित शेखर की मौत दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर में हुई थी। उन्हें साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उस वक्त खबरों में कहा गया था कि रोहित की मौत हर्ट अटैक से हुई है। बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद इस केस को दिल्ली की क्रांइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। तबसे इस मामले की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Apr 2019, 11:33 AM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार