हालात

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में नया मोड़, आरोपी अनुज थापन ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी

एक पुलिसकर्मी ने थापन को लॉकअप के अंदर चादर के सहारे लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसने तुरंत शोर मचाया। अचेत हालत में उसे पास के सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी
सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी फोटोः सोशल मीडिया

एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी अनुज थापन ने बुधवार को मुंबई पुलिस के लॉकअप में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

यह घटना बुधवार दोपहर से कुछ देर पहले क्राइम ब्रांच लॉकअप में हुई, जहां आरोपी थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। एक पुलिसकर्मी ने थापन को अपने कमरे के अंदर चादर के सहारे लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसने तुरंत शोर मचाया। अचेत हालत में उसे पास के सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। बता दें कि 32 वर्षीय थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। उस पर सोनू बिश्नोई के साथ 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह-सुबह हुई गोलीबारी के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने का आरोप था।

बता दें कि 14 मार्च को अभिनेता सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर पर बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ था। फायरिंग के फौरन बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात से पकड़ा था। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार सूरत में तापी नदी से बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में थापन समेत दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?