हालात

देश के लिए खतरे की घंटी! 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले आए सामने, केरल में तीन और लोगों की मौत

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले आए। कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,669 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। देशभर से कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के 21 मामले सामने आए हैं। नए कोरोना वायरस वेरिएंट के 19 मामले गोवा से जबकि महाराष्ट्र और केरल से एक-एक मामला सामने आया है।

वहीं देशभर गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले आए। केवल केरल से कोरोना वायरस के 300 मामले सामने आए। कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,669 हो गई है। उधर केरल में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई है।

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कर्नाटक और चंडीगढ़ में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है। डब्यूएचओ ने साथ ही कहा कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है। बता दें कि भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, ‘जेएन.1’ के मामले अमेरिका, चीन, सिंगापुर और भारत में पाए गए हैं। चीन में इस स्वरूप के सात मामले सामने आए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार