हालात

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, सीएलपी प्रताप सिंह बाजवा और उपनेता डॉ. राजकुमार चब्बेवाल मौजूद रहे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली में आज पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। आपको बता दें, इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, सीएलपी प्रताप सिंह बाजवा और उपनेता डॉ. राजकुमार चब्बेवाल मौजूद रहे।

अपनी नियुक्ति के ठीक अगले दिन ये तमाम नेता, पहली बार सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश में आगे के कामकाज को लेकर चर्चा करने पहुंचे।

Published: undefined

बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि विभिन्न मुद्दों और वर्तमान सरकार के समक्ष सार्वजनिक मुद्दों को कैसे उठाया जाए, इस पर राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा हुई। हम एक नई कांग्रेस, एक नया मॉडल देने और राहुल गांधी के सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined