हालात

बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर, राज्य के इन जिलों में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

राजधानी पटना में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखा जाएगा। पटना के आसपास आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में भीषम गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौमस विभाग के मुताबिक, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, किशनगंज, सहरसा और कटिहार में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं, राज्य की राजधानी पटना में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखा जाएगा। पटना के आसपास आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

6 मई शुक्रवार को डेहरी सबसे गर्म रहा। डेहरी में लू की स्थिति दूसरे दिन भी बरकरार रही। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण दक्षिण बिहार के 6 शहरों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में तीखी धूप खिलेगी। राज्य के 6 जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार