हालात

राहत की खबर: आज होने वाली बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल टली, कई मुद्दों पर बनी सहमति

बैंककर्मियों के हड़ताल वापस लेने फैसले के बाद आज सभी बैंकों में काम सामान्य रुप से चलता रहेगा और बिना किसी रुकावट के लेन-देन किया जा सकेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने आज होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल वापस ले ली है। कई मांगों पर सहमती बनने के बाद एआईबीईए की तरफ से यह हड़ताल वापस ली गई है। इस फैसले लोगों को राहत मिली है। बता दें कि आज सभी बैंकों में काम सामान्य रुप से चलता रहेगा और बिना किसी रुकावट के लेन-देन किया जा सकेगा।

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि सभी मुद्दों पर सहमति बनी है। इसलिए हमारी हड़ताल टाल दी गई है। इस मामले में यूनियनों और बैंकों समेत चीफ लेबर कमिश्नर भी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में बैंक कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया।

बैंक कर्मचारियों की ये थी मांग

दरअसल, बैंक यूनियन ने कर्मचारियों के निकाले जाने, बैंकों में आउटसोर्सिंग और वेज रिवीजन को लागू करने में हो रही देरी को लेकर हड़ताल करने का ऐलान किया था। वेंकटचलम ने कहा कि कुछ बैंकों के नौकरियों की आउटसोर्सिंग से ग्राहकों की गोपनीयता और उनकी जमा धन को लेकर जोखिम पैदा हो सकता है। कई मामलों में बैंक प्रबंधन का कर्मचारियों का जबरन ट्रांसफर करने की भी शिकायतें भी मिल रही थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट का कॉकरोच जनता पार्टी के CP के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन पर से रोक लगाने से इनकार

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल

  • ,
  • नोएडा में तेज आंधी से निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो