हालात

NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर घोषित किया 10 लाख का इनाम, कई आपराधिक मामलों में हाथ

अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता है। अधिकारियों ने कहा कि उसके सिर पर इनाम की घोषणा पिछले महीने की गई थी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, गत अप्रैल महीने में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है और उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है।

माना जाता है कि अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता है। अधिकारियों ने कहा कि उसके सिर पर इनाम की घोषणा पिछले महीने की गई थी।

उन्होंने कहा कि मुंबई के बांद्रा में गत 12 अक्टूबर को हुई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कथित रूप से अनमोल का हाथ माना जा रहा है।

मुंबई की एक अदालत ने सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों में से एक को पिछले दिनों जमानत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि उन्होंने अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान को मारने की मंशा से या इसकी जानकारी होते हुए इस काम को अंजाम दिया था।

पंजाब के फजिल्का निवासी अनमोल और लॉरेंस को मामले में वांछित आरोपी के तौर पर दर्शाया गया है। लॉरेंस इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाए जाने की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मक्का के पास ड्रोन अटैक पर भारत ने जताई चिंता, MEA ने कहा- मुसलमानों के लिए अहम पवित्र शहर

  • ,
  • विजय पाटिलः राम के निधन के बाद भी रामलक्ष्मण जोड़ी को रखा जीवित, अपने हिट संगीत से दुनिया को बनाया दीवाना

  • ,
  • खेल: एशियाई खेलों से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका और लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव

  • ,
  • एमपी में बदहाल है शिक्षा व्यवस्था: कांग्रेस ने स्कूल छोड़ने की दर और शिक्षकों की खाली पोस्ट को लेकर उठाए सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय