हालात

आतंकी हरप्रीत सिंह को NIA ने किया अरेस्ट, लुधियाना ब्लास्ट केस का है मुख्य आरोपी, था फरार

एनआईए ने बताया कि आतंकी हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह रोड का सहयोगी है जो पाकिस्तान स्थित इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का स्वयंभू प्रमुख है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने लुधियाना ब्लास्ट केस के मुख्य फरार आरोपी हरप्रीत सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। वह मलेशिया के कौला लुम्पुर से भारत आया था। इसी दौरान उसे एनआईए ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

एनआईए ने बताया कि आतंकी हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह रोड का सहयोगी है जो पाकिस्तान स्थित इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का स्वयंभू प्रमुख है। हरप्रीत, लखबीर सिंह रोड के साथ दिसंबर 2021 लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। विस्फोट में एक की मौत और कई लोग घायल हो गए थे।

एनआईए के मुताबिक, रोड के निर्देश पर काम करते हुए हरप्रीत ने विशेष रूप से निर्मित IED की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके भारत स्थित सहयोगियों को भेजा गया था, जिसका उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स विस्फोट में किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'