हालात

मध्य प्रदेश: IS से संबंध रखने के आरोप में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, हिरासत में लिए गए 10 लोग

जबलपुर के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया है। फिलहाल पुलिस और एनआईए टीम की ओर से कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने दावा किया है कि शनिवार को मध्य प्रदेश में 13 जगहों पर मारे गए छापे के मद्देनजर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कथित संबंध के आरोप में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने कहा, उन्हें जबलपुर में हिरासत में लिया गया है। उनके आतंकी समूह आईएस से संबंध हैं। अधिकारी इस सिलसिले में उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

Published: undefined

फिलहाल इस संबंध में एनआईए ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने इस मामले में छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं, जो आतंकी फंडिंग और देश के खिलाफ युवाओं को कट्टरपंथी बनाने से संबंधित है।

पिछले हफ्ते, एनआईए ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) कैडर से संबंधित परिसरों पर छापा मारा था।

Published: undefined

जबलपुर के मुस्लिम इलाकों से प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवेमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कई बार पकड़े जा चुके हैं। वहीं आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से संबंध रखनेवालों को भी एनआईए एवं प्रदेश की एटीएस ने पूर्व में गिरफ्तार किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined