हालात

बिहार: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, कई लोग घायल

बिहार में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी रोड पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सड़क हादसे के बाद की तस्वीर

बिहार के समस्तीरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। यह घटना समस्तीपुर के मुसरीघरारी रोड के हरपुर एलोथ के पास की है। जहां मुसरीघरारी की ओर जा रहे ऑटो को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के वक्त ऑटो में सीट से ज्यादा लोग बैठे हुए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया और घायलों के इलाज कराने का भी निर्देश दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Mar 2018, 7:35 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल