हालात

निर्भया केस: दोषी विनय का एक और पैंतरा, कोर्ट में खुद को बताया बीमार, पवन का कानूनी सहायता लेने से इनकार

निर्भया मामले के एक दोषी विनय शर्मा की याचिका पर सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि विनय शर्मा के वकील ने कोर्ट के सामने यह गुहार लगायी है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे लंबे इलाज की जरूरत है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में दोषी विनय शर्मा को स्वस्थ्य नहीं बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि विनय इस स्थिति में नहीं है कि वह अपनी मां तक को पहचान सके। विनय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की गई है।

वहीं सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने दोषी विनय का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक बताया। जेल प्रशासन ने कहा कि उसका इलाज कोर्ट के मुताबिक ही हुआ है। विनय को कोई मानसिक बीमारी नहीं हुई है। जेल के डॉक्टर ने इसकी पुष्टि की है।

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील इरफान अहमद ने कहा कि दोषी विनय शर्मा ने अपनी मां और उनके वकील को हाल ही में दो फोन कॉल किए थे, इसलिए उनका वकील यह दावा क्यों कर रहे हैं कि वह अपनी मां को भी पहचानने की स्थिति में नहीं है।

फिर दोषी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने कहा, “मैं 18 फरवरी को विनय शर्मा से मिला था, उस समय वीडियोग्राफी हुई थी। वीडियोग्राफी की रिपोर्ट लाइए, पता चल जाएगा कितने लोग विनय पागल को पकड़ कर लाए, कैसे वो मुझे पहचान नहीं रहा था, उसका सीधा हाथ टूटा था। अगर वीडियो में यह सब ना हो तो मैं वकालत छोड़ दूंगा।”

वहीं निर्भया केस के दूसरे आरोपी पवन गुप्ता ने तिहाड़ जेल में नई कानूनी सहायता लेने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह दोषी के वकील एपी सिंह ने मामले से खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद रवि काजी को पवन गुप्ता का नया वकील नियुक्त किया गया था। पवन गुप्ता ने अभी तक क्यूरेटिव या दया याचिका दायर नहीं की है। तीन अन्य आरोपियों के साथ उसे भी 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी की सजा दी जाएगी। पवन के वकील ने मीडियाकर्मियों से कहा कि हालांकि बीते कुछ दिनों से पवन के साथ उनकी बातचीत नहीं हो पाई है, ऐसे में उनकी तरफ से कोई भी कानूनी उपाय नहीं किया गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल