हालात

जेडीयू-बीजेपी में बढ़ी तकरार, नीतीश ने गिरिराज सिंह पर फिर किया पलटवार, कहा- कुछ लोग आदत से लाचार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है, ऐसी बात कहें जिससे प्रतिक्रिया हो और मीडिया में जगह मिले। ऐसी बातों को कौन मानता है और कौन इन बातों की सराहना करता है? ऐसी बातों पर हम कभी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को यहां बिना किसी का नाम लिए एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘इफ्तार पार्टी’ पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की धर्म में आस्था नहीं है। ऐसे लोग केवल मीडिया में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं।

Published: undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं देने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “एक-दूसरे के धर्म के प्रति इज्जत का भाव रखना चाहिए। किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। जो जिस धर्म का पालन करता है, करे। ऐसा नहीं करने वालों की किसी भी धर्म में आस्था नहीं होती।”

Published: undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगैर नाम लिए कहा, “किसी भी धर्म को अपनाइए, प्रेम से काम करिए। एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखिए।”

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोगों की आदत होती है, ऐसी बात कहें जिससे प्रतिक्रिया हो और मीडिया में जगह मिले। ऐसी बातों को कौन मानता है और कौन इन बातों की सराहना करता है? ऐसी बातों पर हम कभी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।”

Published: undefined

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) नेताओं की इफ्तार दावत की चार तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा था, “कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते? अपने कर्म, धर्म से हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावे में आगे रहते हैं।” इसके बाद गिरिराज जेडीयू नेताओं के निशाने पर आ गए थे।

जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने गिरिराज सिंह को जवाब देते हुए कहा था कि वे उन्हें (गिरिराज सिंह को) फोटो भेज रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबूधाबी में सबसे बड़ी मस्जिद में वहां के शेख जाहिद और इमाम के साथ घूमते और बात करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने सबका विश्वास जितने का संकल्प लिया है और आबूधाबी की तस्‍वीर उसका प्रतीक है।

गठबंधन में गिरिराज के ट्वीट से मचे घमासान के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने ने गिरिराज सिंह को फोनकर क्लास लगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट