
बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर निशाना साधा है। तारिक अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपना चुनावी वादा तोड़ा है और प्रदेश की जनता से विश्वासघात किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कब पलट जाएं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
Published: undefined
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने पांच साल बिहार की सेवा करने का वादा किया था। अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है, जो बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस भी दबाव में फैसला बदला है, बिहार की जनता ने उसे स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, नीतीश कब पलट जाएं, इस बारे में भी कहा नहीं जा सकता है।
Published: undefined
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली जमानत पर तारिक अनवर ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला सही है। उन्होंने असम पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पवन खेड़ा के पीछे ऐसी कार्रवाई की जा रही थी, जैसे उन्होंने कोई बहुत बड़ा अपराध किया हो। तारिक अनवर ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी पर पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच चुनाव आयोग को तुरंत करनी चाहिए थी।
Published: undefined
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर कराने में पाकिस्तान की भूमिका पर तारिक अनवर ने कहा कि पाकिस्तान नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहा है, जो बकवास है। उन्होंने कहा कि यह काम भारत को करना चाहिए था लेकिन भारत की विदेश नीति सही दिशा में नहीं जा रही है। यही वजह है कि हम हर जगह पिछड़ जाते हैं।
Published: undefined
बंगाल में ओवैसी की पार्टी द्वारा हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन तोड़ने और उनके वीडियो पर तारिक अनवर ने कहा कि वीडियो ने हुमायूं कबीर की असलियत सामने ला दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी का चुनावी दांव था, जिसके जरिए पार्टी वोट हासिल करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि उनकी पोल खुल गई और अब यह साबित हो चुका है कि यह बीजेपी का खेल था।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined