
नोएडा के सेक्टर 12 में मेट्रो अस्पताल में गुरुवार को भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन फंसे हुए हैं। इमारत की कांच को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
Published: undefined
खबरो के मुताबिक, मेट्रो अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है। इस घटना के बाद मरीजों को अस्पताल से निकालकर सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आपात निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी।
Published: undefined
नोएडा के फायर ऑफिसर अरुणवीर सिंह का कहना है, “फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।” उन्होंने उनका कहना है कि करीब 3 दर्जन लोगों को निकाला गया है, हालांकि अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
Published: undefined
बता दें कि नोएडा के जिस इलाके में ये अस्पताल है, वो काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। ऐसे में घटना के बाद से ही इलाके में अफरा तफरी मच गई है। इमारत के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है और इमारत से धुएं का गुबार निकलते देखा जा सकता है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined