हालात

नोएडा में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से जैगुआर के उड़े परखच्चे, एक की मौत, 3 घायल

संतुलन बिगड़ने की वजह से जैगुआर कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 19 साल के फलक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई

फोटो सोशल मीडिया
फोटो सोशल मीडिया  

नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है, जहां एक जैगुआर कार सवार चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने की वजह से जैगुआर कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 19 साल के फलक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि कार में मौजूद तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई ह।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस को आज तड़के करीब तीन बजे सूचना मिली कि नोएडा भंगेल एलिवेटेड रोड पर एक कार को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी है जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है एवं कार में कुछ लोग फंसे हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि कार में फंसे चार छात्र-छात्राओं फलक अहमद (18), अंश (19), आयुष भाटी (17), नील पंवार (18) को कार से निकाला गया और उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने फलक अहमद को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि ये सभी यहां के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ायी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। 

उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि कार सवार छात्र इतने तड़के कहां से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि कार घायल छात्र अंश की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। कार में फंसे छात्र-छात्राओं को बचाने के बजाय लोग मौके पर वीडियो बना रहे थे।

(PTI के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: 9/11 हमले के 25 साल बाद भी फैसलों का दंश झेल रहा पाक, यूक्रेन युद्ध में 5 लाख से अधिक रूसी सैनिक ढेर

  • ,
  • पंजाब कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में भगवंत मान सरकार को घेरा, पीड़ित परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे