हालात

दिल्ली में अब वैक्सीन संकट, कोवैक्सीन खत्म, कोवीशील्ड का स्टॉक तीन दिन का शेष

आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने केंद्र से दिल्ली को अधिक मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का दिल्ली और देश के हर परिवार पर असर पड़ा है। ऐसे में वैक्सीन ही एकमात्र तरीका है जिसके माध्यम से इस बीमारी से बच सकते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने मंगलवार को वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में 18 से 45 उम्र तक के युवाओं के लिए कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है, जिसकी वजह से 125 से अधिक वैक्सीन केंद्रों को मंगलवार के बाद बंद करना पड़ेगा। वहीं कोवीशील्ड का 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए सिर्फ तीन दिन का स्टॉक बचा है।

आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की गई तो हमारे पास वैक्सीनेशन प्रोग्राम रोकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन का 5 दिन और कोवीशील्ड का 4 दिन का स्टॉक उपलब्ध है।

आप विधायक ने कहा कि दिल्ली में अभी तक सबसे ज्यादा 10 मई को 1,39,261 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से केजरीवाल सरकार अनुरोध करती है कि दिल्ली ने सबसे ज्यादा कहर इस बीमारी का झेला है। इसलिए दिल्ली के लोगों के लिए कोवैक्सीन और कोवीशील्ड के स्टॉक जल्द उपलब्ध करवाएं। हमें सूचना मिली है कि दिल्ली को कोवीशील्ड की 2,67,690 वैक्सीन मंगलवार शाम तक केंद्र की तरफ से मिल जाएंगी।

आतिशी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का दिल्ली और देश के हर परिवार पर असर पड़ा है। ऐसे में वैक्सीन ही एकमात्र तरीका है जिसके माध्यम से इस बीमारी से बच सकते हैं। दिल्ली का हर नागरिक अब चाहता है कि उनको जल्द से जल्द वैक्सीन मिले। आतिशी ने केंद्र सरकार से दिल्ली को अधिक से अदिक मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म