
छठां वेतन आयोग समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की नर्स यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। नर्स यूनियन ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाएंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस बीच एम्स परिसर में नर्सें जुटी औऱ आगे के कदम को लेकर चर्चा की गई।
Published: undefined
इधर, एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने नर्स यूनियन की हड़ताल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना महामारी के इस दौर में सच्चे नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकते।
Published: undefined
नर्स यूनियन को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। लेकिन डॉ. रणदीप गुलेरिया की अपील का असर नर्स यूनियन पर दिखाई नहीं दे रहा है। एम्स निदेशक ने बताया, "उनकी 23 मांगें हैं। लगभग सभी मांगे एम्स प्रशासन और सरकार द्वारा पूरी की जा चुकी हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined