हालात

ओडिशा: गंजाम जिले में बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई, 6 की मौत, 40 घायल, मचा कोहराम

हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। मौके पर एंबुलेंस की 10 गाड़ियां पहुंची थी। एंबुलेंस के जरिए घायलों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ओडिशा के गंजाम जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर बारातियों से भरी एक बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई है। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 40 लोग झुलस गए हैं। जैसे ही बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई बस में कोहराम मच गया।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। मौके पर एंबुलेंस की 10 गाड़ियां पहुंची थी। एंबुलेंस के जरिए घायलों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद अस्पताल में घायलों और मृतकों के परिजन इधर-उधर भागते नजर आए।

गंजाम जिले के एसपी बृजेश कुमार राय ने बताया कि हादसे में 6 लोगों के मरने की खबर आई है। उन्होंने कहा कि बस बुतरी तरह से झुलस गई है। उन्होंने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घायलों की हर संभव मदद की जा रही है।

इससे पहले 29 जनवरी को भी गंजाम जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। बस के पहाड़ी से नीचे गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस हादसे में 34 लोग घायल हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: SIR विवाद पर ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोलीं- 'चिन्हित करके काटे गए वोट'

  • ,
  • मध्य प्रदेश के बालाघाट में राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मामले में बीजेपी सरकार फेल

  • ,
  • बिहार में बाढ़: खोखले दावों के बीच चंपारण में लोगों का फूटा गुस्सा, 'हर साल डूबते आशियानों का जवाब कौन देगा?

  • ,
  • सिनेजीवन: उपासना सिंह-नगमा का पूनम ढिल्लों-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप और 'दृश्यम 3' के लिए इमोशनल हुईं शिवालिका

  • ,
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार का आरोप, कहा- मतदाता सूची से 45 लाख नाम अवैध तरीके से हटाने की ‘साजिश’