हालात

ओडिशा: जब गरीब महिला का अंतिम संस्कार करने से लोगों ने किया इनकार तो बीजेडी विधायक ने शव को दिया कांधा

बीजेडी विधायक रमेश पटुआ ने बताया कि गांवों में ऐसी धारणा है कि अगर कोई दूसरी जाति के व्यक्ति का शव छूता है तो उसे अपनी जाति से बहिष्कृत कर दिया जाता है। यही वजह है कि लोग महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेडी विधायक ने गरीब महिला के शव को दिया कांधा

ओडिशा के झारसुगुडा में बीजेडी विधायक रमेश पटुआ ने एक ऐसी महिला का आंतिम संस्कार करवाया, जिसका समाज के लोग अंतिम संस्कार करना तो दूर छूने तक के लिए तैयार नहीं थे। यह मामला झारसुगुडा के अमनापली गांव का है। यहां पर भीख मांगने वाली एक महिला की मौत गई थी। महिला की मौत के बाद समाज के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। महिला अपने देवर के साथ एक झोपड़ी में रहती थी। लेकिन महिला के देवर की भी तबीयत इतनी खराब थी कि वह इस हालत में नहीं था कि अंतिम संस्कार कर सके।

महिला की मौत के दूसरे दिन जब इस बात की खबर बीजेडी विधायक रमेश पटुआ को लगी तो वे मौके पर गए और समाज के लोगों से महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए अपील की, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसेक बाद विधायक रमेश पटुआ ने अपने बेटे और भतीजे को बुलाया और शव को कांधा देकर श्मशान भूमि ले गए और अंतिम संस्कार करवाया।

मीडिया से बता करते हुए बीजेडी विधायक ने कहा कि गांवों में ऐसी धारणा है कि अगर कोई दूसरी जाति के व्यक्ति का शव छूता है तो उसे अपनी जाति से बहिष्कृत कर दिया जाता है। यही वजह है कि लोग महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Aug 2018, 11:33 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान