
ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती है। प्रधानमंत्री को तुरंत रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए।
Published: undefined
बालासोर ट्रेन हादसे में इतनी बड़ी तादाद में मौतों पर ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने आज कहा कि 270 से ज्यादा मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही क्यों नहीं तय की गई है। मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती है। प्रधानमंत्री को फ़ौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए!
Published: undefined
इससे पहले दुर्घटना वाले दिन भी राहुल गांधी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से पीड़ितों की सहायता में जुटने की अपील की थी। उन्होंने कहा था- ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के दुखद समाचार से व्यथित हूं। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना करता है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि बचाव के प्रयासों के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करें।
Published: undefined
गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आज कई रिपोर्ट जारी कर सरकार से ऊपर से नीचे तक जिम्मेदारी तय करने की मांग की। खड़गे ने बीजेपी सरकार पर रेल सुरक्षा पर ध्यान देने के बजाय प्रचार में डूबे रहने का आरोप लगाया। इस बीच रविवार शाम को रेल मंत्री ने ऐलान किया कि रेलवे बोर्ड ने ओडिशा ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined