हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) चीफ ओमप्रकाश चौटाला की शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को राज्य के सिरसा जिले के चौटाला गांव में लाया गया। यहां पहुंच कर उनके फार्म हाउस पर उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लोग सुबह 8 बजे से 2 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
Published: undefined
ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को उनके गांव तेजा खेड़ा फार्म में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत तमाम बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इस अवसर पर तीन दिनों तक राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके अलावा, 21 दिसंबर को पूरे राज्य में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही 20-22 दिसंबर तक प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
Published: undefined
ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के चौटाला गांव में हुआ था। ओमप्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। वह 2 दिसंबर 1989 को पहली बार सीएम बने थे और इस पद पर 22 मई 1990 तक रहे थे। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को 60 दिन में ही पद से हटा दिया गया था, तब उन्होंने 12 जुलाई 1990 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी। हालांकि, चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।
22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। वह पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बड़े बेटे थे। आईएनएलडी प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्हें अचानक हिचकियां आनी शुरू हुईं और घर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined