हालात

संजय राउत की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी बोले- 'राजा' के खिलाफ जो बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा, शिवसेना ने भी बोला हमला

एक ओर जहां राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'राजा' का संदेश साफ है। जो मेरे खिलाफ बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा। तो वहीं दूसरी ओर शिवसेना ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत उनकी गिरफ्तारी की है।

Getty Images
Getty Images 

शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी और कोर्ट से मिली चार दिन की रिमांड को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बिना नाम लिए हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि 'राजा' का संदेश साफ है। जो मेरे खिलाफ बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विरोधियों का हौसला तोड़ने और सच का मुंह बंद करने की पुरजोर कोशिश जारी है। लेकिन तानाशाह सुन ले, अंत में 'सत्य' जीतेगा, और अहंकार हारेगा।

इसे भी पढ़ें- शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत नहीं, कोर्ट ने 3 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा

वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत उनकी गिरफ्तारी की है, इतने वरिष्ठ नेता है उनके खिलाफ इस तरह करना बहुत गलत है, सरकार मनमाने तरिके से बड़े नेताओं का नाम खत्म करने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें, संजय राउत को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में 4 अगस्त तक भेज दिया है। संजय राउत की गिरफ्तारी पात्रा चॉल केस से जुड़े एक मामले में हुई थी। उन पर आरोप है कि वे और उनके करीबी हजार करोड़ के घोटाले में कथित तौर पर संलिप्त हैं।

इस मसले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने आईएएनएस से कहा, राज्य सभा में हमने उनके ऊपर कार्रवाई के खिलाफ मुद्दा उठाया और प्रदर्शन भी किया। वह हमारे नेता है और हम उनके लिए आवाज उठाते रहेंगे। ईडी 8 दिन की रिमांड की मांग कर रहा था, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड दी है। इसी से साबित होता है की उनको बस परेशान किया जा रहा है, उनपर आरोप गलत हैं। उद्धव ठाकरे जी ने भी उनके घर जाकर परिवार से मुलाकात की और मीडिया से भी बात की, हम शिवसैनिक चुप नहीं बैठेंगे।

प्रियंका ने आगे कहा कि, ईडी सोनिया जी और संजय राउत जी पर कार्रवाई कर रही है, हम सभी विपक्षी पार्टी के नेता पार्लियामेंट में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी में सतेंद्र जैन हो या मनीष सिसोदिया जी हों, इनपर भी कार्रवाई हो रही है। इसलिए सभी राजनितिक पार्टी को समझना होगा कि यह लड़ाई अकेली किसी पार्टी की नहीं है, बल्कि सबकी लड़ाई है।

आज हमारे घर में घुस रहे हैं तो कल आपके घर में घुसेंगे, मैं लिखित में दावा कर करती हूं कुछ समय बाद बीजेपी के अंदर ही यह लड़ाई चल रही होगी और ईडी की कार्रवाई होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • IND vs NZ: तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव, सिर्फ कप्तान ही नहीं, कोच भी बदलेगा?

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार