हालात

नोटबंदी की बरसी पर अधीर रंजन चौधरी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, कहा- हम इस अवसर पर जश्न मनाए या घोर विफलता का शोक?

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी, आज नोटबंदी की सातवीं वर्षगांठ है जिसे भारत से काले धन के उन्मूलन के लिए आपके दूरदर्शी कदम के रूप में प्रचारित किया गया था। अब क्या हमें इस अवसर का जश्न मनाना चाहिए या घोर विफलता का शोक।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को 'नोटबंदी' की सातवीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूछा, 'हमें इस अवसर पर जश्न मनाना चाहिए या घोर विफलता का शोक?'

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आज नोटबंदी की सातवीं वर्षगांठ है जिसे भारत से काले धन के उन्मूलन के लिए आपके दूरदर्शी कदम के रूप में प्रचारित किया गया था। अब क्या हमें इस अवसर का जश्न मनाना चाहिए या घोर विफलता का शोक।"

उन्‍होंने मोदी सरकार के उस समय प्रचलन में मौजूद 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले की सातवीं वर्षगांठ पर यह टिप्‍पणी की है।

प्रधानमंत्री ने 7 नवंबर 2016 की रात आठ बजे राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन में काले धन और आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए 500 रुपये और एक हजार रुपये मूल्‍य के नोटों को बंद करने के फैसले की घोषणा की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए