हालात

राम मंदिर के भूमि पूजन पर राहुल गांधी बोले, राम प्रेम-करुणा हैं, वे कभी घृणा-क्रूरता में नहीं हो सकते प्रकट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान राम को याद करते हुए कहा कि, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस पूजा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस मौके पर अयोध्या को सजाया गया है और दिवाली जैसा माहौल है।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान राम को याद करते हुए कहा कि, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।

राम प्रेम हैं

वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते

राम करुणा हैं

वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते

राम न्याय हैं

वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।”

कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन को लेकर अपनी शुभकामनाएं दी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि आज का कार्यक्रम भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की ओर बढ़ाएगा। जय सिया राम।" वहीं पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने उम्मीद जताई है कि अयोध्या का समारोह "राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक मेल-मिलाप" का एक अवसर होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप और दुनिया भर में रामायण ने हर दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है और भगवान राम की कहानी मानवता को जोड़ने के लिए एक उत्प्रेरक की तरह है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Aug 2020, 1:58 PM IST

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?